टीवी कितने प्रकार के होते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 14:06

टीबी के प्रकार-
लेटेंट टीबी: - इस स्थिति में बैक्टीरिया आपके शरीर में होता है लेकिन आपके शरीर की इम्यून सिस्टम में एक्टिव नहीं हो पाता है. आपको शुरूआती टीबी के लक्षणों का अनुभव नहीं होगा और जिसके कारण यह बीमारी नहीं फैलेगी. पर यदि आप लेटेंट टीबी से पीड़ित है तो वह एक्टिव टीबी बन सकता है.

एक्टिव टीबी: - इसका मतलब हिया बैक्टीरिया आपके शारीर में एक्टिव हो रहा है और आपको इसके लक्षण भी अनुभव होंगे. यदि आपके लंग एक्टिव टीबी से संक्रमित हों तो आपके कारण यह रोग दूसरों में फैल सकती है.

टीबी को अन्य दो वर्गों में भी अलग किया जा सकता है, प्लमोनरी और एक्स्ट्रापल्मोनरी:
1.प्लमोनरी टीबी: – यह टीबी का प्राइमरी रूप होता है, जो लंग को प्रभावित करता है. यह आमतौर पर बहुत ही कम उम्र वाले बच्चों में या फिर अधिक उम्र वाले वृद्ध लोगों में होता है.
2.एक्ट्रापल्मोनरी टीबी: – इस प्रकार में टीबी लंग से अन्य जगहों पर होते हैं, जैसे हड्डियां, किडनी और लिम्फ नोड आदि. टीबी का यह रूप प्राइमरी रूप से इम्यूनोकॉम्प्रॉमाइज्ड रोगियों में होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info